फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sainik colony, attempt theft

Jammu News: सैनिक कॉलोनी में बढ़ा चोरों का आतंक, अब घर में घुसने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
sainik colony, attempt theft
जम्मू। सैनिक कॉलोनी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को छह संदिग्धों के खुलेआम घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इससे लोगों में चिंता बढ़ा गई है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसता और एक से दूसरे घर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वीडियो 11 मई का है, लेकिन अब मने आने के बाद इलाके में डर का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध पहले गेट पार करता दिखाई देता है और फिर आसपास के घरों की तरफ घूमता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार सामने आ रही घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाम और रात में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। कई परिवारों ने अतिरिक्त ताले, कैमरे और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। रात में पुलिस को गश्त बढ़ाकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed