फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   said mushtaq ali troffy

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: जेएंडके ने मेघालय को आठ विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

विज्ञापन
said mushtaq ali troffy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल (40) और कप्तान शुभम खजूरिया (27) की शानदार पारी से जम्मू-कश्मीर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को पहली जीत दर्ज की। पांच मैचों में जम्मू-कश्मीर की यह पहली जीत थी। सवाईं मानसिंह स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर ने मेघालय को 8 विकेट से पराजित किया।
मैच में मेघालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। रासिक सलाम ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि लोन नासिर मुजफ्फर ने एक विकेट लिया। मेघालय की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज नकुल वर्मा ने 47 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। सिल्वेस्टार मायलिम्पडाह ने 26 और लेरी ने 24 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

जीत के लिए 108 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल और कप्तान शुभम खजूरिया ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। कामरान ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली। कप्तान शुभम ने 27 रनों का योगदान दिया। हेनान नजीर (22) और शुभम सिंह पुंडिर (14) ने 30 गेंद पहले 111 रन बनाकर जीत दिला दी। मेघालय के लिए राजेश बिश्नोई और किल्को मारक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed