फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sahib bandagi program

सुमिरन कर रहे व्यक्ति के पास नहीं आता काल : मधु परमहंस

विज्ञापन
Sahib bandagi program
साहिब बंदगी के सद्गुरु ने रखबंधु में किए प्रवचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। साहिब बंदगी के सद्गुरु मधुपरमहंस महाराज ने रविवार को रखबंधु में प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को अध्यात्म रस में सराबोर किया। कहा कि प्रभु नाम के अलावा आप जो भी सोच रहे हैं, जो भी कर रहे हैं, सब काल की फांस है। जिस समय आप सुमिरन कर रहे हैं, काल का जोर उस समय आप पर नहीं चलता है। जैसे आदमी करंट को हाथ नहीं लगाता, ऐसे ही जब तक आप प्रभु नाम में लगे हैं तो यम के दूत भी हाथ नहीं लगाते।

बताया कि जब मृत्यु आती है तो भेद पता चलता है। दो तरह से आप जान सकते हैं। जब आप नैन पलटेंगे तो आपकी ही देह की परछाईं आपको दिखेगी। विराट की साधना करने वाले जान सकते हैं कि किस दिन वे शरीर छोड़ेंगे। यह एक कला है। जिस दिन सिर नहीं दिखे तो उसी दिन से 6 महीने बाद मौत होगी। दूसरा, जब दिन में सूर्य हो तो अपनी परछाईं को पलक झपके बिना 1 मिनट तक देखना। फिर एकाएक आसमान में देखना। वहां आपको अपनी परछाईं पूरी दिखेगी। अगर शीश नहीं दिखे तो उस दिन से 6 महीने बाद आपकी मौत होगी। यह एक पक्का संकेत है। किसी धर्म शास्त्र में यह नहीं मिलेगा। यह साहिब ने बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed