{"_id":"67f434ee685a980ea60b45f4","slug":"safai-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-115-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल की साफ सफाई भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल की साफ सफाई भगवान भरोसे
विज्ञापन
पुरमंडल। यहां तीन वर्ष पहले सुरुइसर मानसर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से पुरमंडल में करीब छह डस्टबिन लगाए गए थे लेकिन रखरखाव के अभाव में आज महज दो ही कूड़ेदान बचे हैं। इनकाे अभी तक खाली नहीं किया गया।
लोगों ने बताया कि इन डस्टबिन को सालों से ऐसे ही देखा जा रहा है। इनकी सफाई करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं है। सुरुइसर मानसर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से इस ऐतिहासिक स्थल पर साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं है। इससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय राजेश कुमार, गोबिंद राम शर्मा, जोगिंदर शर्मा, आशी गोस्वामी और मिंटू शर्मा आदि ने बताया कि 28 मार्च को जिला विकास अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पुरमंडल का दौरा किया था। उस समय स्थानीय लोगों ने इस समस्या को उनके ध्यान में लाया था। उन्होंने मौके पर विकास आथारिटी को कहा था और आश्वासन दिया था कि पुरमंडल में साफ सफाई पर अलग से टेंडर प्रक्रिया चल रही है लेकिन जिला विकास अध्यक्ष के आदेश का भी कोई असर नहीं होता देख रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि ऐतिहासिक स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा किया जाए। लोगों ने खासकर ऐतिहासिक मंदिर परिसर, गुप्त गंगा और बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की सफाई के लिए विशेष ध्यान देने की मांग की।