फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   saddala will be sansad adarsh village

तबाह हुआ सद्दल गांव बनेगा सांसद आदर्श ग्राम

Mon, 13 Oct 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Oct 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
saddala will be sansad adarsh village

उधमपुर में बाढ़ एवं भूस्खलन पीड़ित लोगों को राहत कार्यों में देरी व मुहैया कराई गई अन्य सुविधाओं का प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कड़ा संज्ञान लिया है। पीएमओ में कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले में चल राहत कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। राहत सही लोगों तक पहुंच रही है, इसकी भी जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन


पत्र में रहस्योद्घाटन किया गया कि पंचैरी का सद्दल गांव सांसद आदर्श ग्राम होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जितेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर तुरंत सद्दल गांव को आदर्श ग्राम बनाने की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ करने के साथ उधमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने सद्दल गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चुना।
विज्ञापन


सद्दल में 35 लोगों की भूस्खलन के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई है। जबकि 28 लोग अब भी लापता हैं। सैकड़ों घर मलबे में दब गए और लोग बेघर हो गए हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सांसद जितेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि सांसद आदर्श ग्राम के लिए सद्दल में क्या-क्या जरूरतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित लोगों के लिए जमीन की तलाश करने के बाद गांव को बसाने के लिए मूल ढांचे के अलावा आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किस तरह की जरूरतें हैं। इस क्षेत्र के लोगों के लिए अब तक कितना राहत कार्य चलाया गया है। मृतकों के परिवारों को क्या सुविधाएं दी गईं हैं और आगे और कितनी जरूरतें है। कुल कितने घर बनेंगे। पानी, बिजली के क्या प्रबंध किए गए हैं। मौजूदा स्थिति क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed