{"_id":"575fce274f1c1bf71211bd42","slug":"sabarmati-river-front-development-corporation-will-sign-mou-with-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी तट के सौंदर्यीकरण के लिए अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी तट के सौंदर्यीकरण के लिए अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Jun 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में मंगलवार 14 जून को जम्मू संभाग में कई अहम परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। तवी नदी के तटों को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने के उद्देश्य से साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन किया गया।
विज्ञापन
कनाल रोड स्थित कंवेशन सेंटर में तवी नदी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए दोपहर ढाई बजे साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन किया। जेडीए के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह ने बताया कि चौथे पुल से सिदड़ा तक 10 किलोमीटर के दायरे में दोनों तटों का विकास किया जाएगा। इसमें लैंडस्केपिंग के साथ किनारों पर दीवार बनाई जाएगी। सौंदर्यीकरण का काम होगा।
विज्ञापन
प्रथम चरण में चौथे पुल से गुज्जर नगर तक ढाई किलोमीटर क्षेत्र का विकास होगा। इस पर 217 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तवी बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि तवी नदी के सौंदर्य और संरक्षण की तरफ ऐतिहासिक कदम रियासती सरकार उठाने जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के तीन जिलों सांबा, कठुआ और जम्मू में बिजली आपूर्ति में सुधार की तरफ रियासती सरकार एक बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में जतवाल ग्रिड स्टेशन को जनता को समर्पित करेगी। 12.72 करोड़ की राशि से बने ग्रिड स्टेशन की क्षमता 630 एमबीए के करीब रहेगी।