फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Sabarmati River Front Development Corporation will sign MOU with J&K

तवी तट के सौंदर्यीकरण के लिए अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन

Tue, 14 Jun 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 14 Jun 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
Sabarmati River Front Development Corporation will sign MOU with J&K
व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में मंगलवार 14 जून को जम्मू संभाग में कई अहम परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। तवी नदी के तटों को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने के उद्देश्य से साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन किया गया।

विज्ञापन


कनाल रोड स्थित कंवेशन सेंटर में तवी नदी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए दोपहर ढाई बजे साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड अहमदाबाद और जम्मू विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू साइन किया। जेडीए के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह ने बताया कि चौथे पुल से सिदड़ा तक 10 किलोमीटर के दायरे में दोनों तटों का विकास किया जाएगा। इसमें लैंडस्केपिंग के साथ किनारों पर दीवार बनाई जाएगी। सौंदर्यीकरण का काम होगा। 
विज्ञापन


प्रथम चरण में चौथे पुल से गुज्जर नगर तक ढाई किलोमीटर क्षेत्र का विकास होगा। इस पर 217 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तवी बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि तवी नदी के सौंदर्य और संरक्षण की तरफ ऐतिहासिक कदम रियासती सरकार उठाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के तीन जिलों सांबा, कठुआ और जम्मू में बिजली आपूर्ति में सुधार की तरफ रियासती सरकार एक बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में जतवाल ग्रिड स्टेशन को जनता को समर्पित करेगी। 12.72 करोड़ की राशि से बने ग्रिड स्टेशन की क्षमता 630 एमबीए के करीब रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed