{"_id":"69182e9d125bc1680f0038ea","slug":"rusty-mortar-shell-found-during-drain-excavation-in-samba-bds-team-activated-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सांबा में खुदाई के दौरान मिला जंग लगा मोर्टार शेल, निष्क्रिय करने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सांबा में खुदाई के दौरान मिला जंग लगा मोर्टार शेल, निष्क्रिय करने का काम जारी
Sat, 15 Nov 2025 01:11 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:11 PM IST
सार
सांबा जिले में नाले की खुदाई के दौरान एक जंग लगा मोर्टार शेल मिला, जिसे बीडीएस टीम ने सुरक्षित करने के लिए मौके पर संभाला। अधिकारियों ने बताया कि शेल उच्च श्रेणी का विस्फोटक प्रतीत हो रहा है और इसे निष्क्रिय करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
सांबा में नाले की खुदाई के दौरान मिला जंग लगा मोर्टार शेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को नाले की खुदाई के दौरान एक जंग लगा मोर्टार शेल मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि यह शेल शहर के एक शिक्षण संस्थान के पास सुबह करीब 10 बजे मजदूरों को दिखाई दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह मोर्टार शेल उच्च श्रेणी का विस्फोटक प्रतीत हो रहा है और इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन