फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   russia ukrain war smell of gunpowder all around in kharkiv atmosphere indian students spending days in bunker

युसूरा ने बताई आपबीती: खारकीव की फिजां में चारों ओर बारूद की गंध, भारतीय छात्र बंकर में काट रहे दिन

Sun, 27 Feb 2022 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Feb 2022 08:39 PM IST
सार

युसूरा व उसकी दोस्त बिल्किश ने शनिवार को बताया था कि वे सुरक्षित हैं और बंकर में शिफ्ट कर रही हैं। चारो ओर धमाके की आवाज आ रही है। बारूद की गंध पूरी फिजां में फैली हुई है।

विज्ञापन
russia ukrain war smell of gunpowder all around in kharkiv atmosphere indian students spending days in bunker
बेसमेंट में ठहरे भारतीय छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही श्रीनगर के बेमिना इलाके की युसूरा चिश्ती और उसकी दोस्त कुपवाड़ा की बिल्किश खारकीव शहर में फंसी हुई हैं। सरकार की सलाह पर दोनों बंकर में छिपकर जिंदगी की सलामती और भारत सरकार के सुरक्षित निकालने की कोशिशों की आस में हैं। युसूरा का परिवार वालों से शनिवार को दोपहर में संपर्क हो पाया है तब वह बंकर में शिफ्ट कर रही थी। उसके बाद से कोई बातचीत नहीं हुई है। परिवार वाले लगातार उसकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


युसूरा की मां फैजुल्लाह पीर ने फोन पर बताया कि युसूरा व उसकी दोस्त बिल्किश ने शनिवार को बताया था कि वे सुरक्षित हैं और बंकर में शिफ्ट कर रही हैं। चारो ओर धमाके की आवाज आ रही है। बारूद की गंध पूरी फिजां में फैली हुई है। पास के पैसे खत्म हो गए हैं। एटीएम बंद पड़े हैं। खाने के भी अब लाले पड़ने शुरू हो गए हैं। भारत सरकार ने दूतावास के माध्यम से इंडियन एयरलांइस से सुरक्षित निकालने की सूचना दी है तबसे वह जूते वगैरह पहनकर तैयार बैठी हैं, लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं आई। 
विज्ञापन


बेटी की सलामती की सता रही चिंता
फैजुल्लाह ने बताया कि यूक्रेन में जो हालात बने हैं उससे बेटी की सलामती को लेकर चिंता सताने लगी है। सरकार से अपील है कि वह यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाले। बड़ी बेटी ईशा चिश्ती चंडीगढ़ से डेंटल सर्जरी तथा छोटा बेटा डॉ. मिनाम चिश्ती बांग्लादेश से इंटर्नशिप कर रहा है। बेटी युसूरा एमबीबीएस दूसरे वर्ष में है। सभी युसूरा को लेकर परेशान है। कभी संपर्क हो पा रहा है और कभी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed