{"_id":"5d680c9e8ebc3e01376a7ad5","slug":"rumors-on-facebook-shared-by-rajouri-youth-case-registered-by-jammu-kashmir-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर संवेदनशील टिप्पणी पोस्ट करने पर 5 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर संवेदनशील टिप्पणी पोस्ट करने पर 5 के खिलाफ एफआईआर
Fri, 30 Aug 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:02 AM IST
सार
- विदेश से शांति भंग करने का कर रहे थे प्रयास
- सभी के पासपोर्ट रद करने की प्रक्रिया शुरू होगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश में बैठे कुछ शरारती तत्व फेसबुक पर संवेदनशील टिप्पणी कर सीमावर्ती जिलों राजोरी व पुंछ सीमावर्ती जिलों में आपसी सौहार्द व कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करना चाहते हैं। पुलिस ने ऐसे पांच लोगों की शिनाख्त कर इन पांचों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी राजोरी और पुंछ जिले के निवासी हैं और विदेश में कहीं काम कर रहे हैं।
एसएसपी राजोरी जुगल मन्हास ने वीरवार को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी के दौरान, राजोरी पुलिस की टीम ने पाया कि विदेश में बैठे पांच फेसबुक एकाउंट यूजर शांति भंग करने और आपसी प्रेम व भाईचारे को बिगाड़ने वाली पोस्ट अपडेट कर रहे हैं।
इनकी पहचान राजोरी निवासी जहीर चौधरी कलास, पुंछ के जाकिर शाह बुखारी, मंजाकोट राजोरी निवासी इमरान क़ाजी, पुंछ के नाजिक हुसैन (क़ाजी नाजिक) और मेंढर पुंछ के निवासी सरदार तारिक ख़ान (हार्ट ब्रोकन) के रूप में की गई है। उनकी हरकतों के आधार पर पुलिस स्टेशन राजोरी में धारा 153-ए, 66-बी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी ने सभी लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सावधानीपूर्वक और सकारात्मक तरीके से करने की भी अपील की। उन्होंने अफवाहें फैलाकर जनता को भड़काने का प्रयास करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदेश में काम करने वाले राजोरी और पुंछ के सभी लोगों से भी उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की अपील की है।