फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rumor of Gilani's death, Internet service once again stopped in Kashmir

गिलानी के निधन की अफवाह, कश्मीर में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद

Thu, 13 Feb 2020 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 Feb 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Rumor of Gilani's death, Internet service once again stopped in Kashmir
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो)

हुर्रियत कांफ्रेंस (जी) के चेयरमैन नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन की अफवाह फैलने के बाद बुधवार देर रात कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। कश्मीर के आयुक्त बशीर अहमद खान ने बताया कि गिलानी के पुत्र नसीम गिलानी ने फोन पर बताया कि बताया कि सैयद अली शाह गिलानी स्वस्थ और घर पर हैं। स्किम्स के चिकित्सक ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है।

विज्ञापन


खान ने कहा कि इस तरह की अफवाहें पूरी तरह आधारहीन हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर नजर बनाए हुए है, ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले रविवार व मंगलवार को भी इंटरनेट सेवाएं संसद हमले के दोषी अफजल गुरू व मकबूल बट की बरसी पर बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन


इससे पहले दो और तीन जनवरी को कश्मीर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा था। अराजकतत्वों की ओर से लगातार ऐसी अफवाहें फैलाकर घाटी के माहौल को खराब करने की साजिश रची जा रही है। इन सब स्थितियों को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जनवरी को आतंकी सरगना रियाज नायकू को पकड़े जाने की अफवाह फैली। इस पर लोगों ने फोन पर संपर्क साधना शुरू कर दिया। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। अफवाह के स्त्रोत का पता लगाया जाने लगा।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। दोपहर बाद अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के मौत की अफवाह फैली। कहा गया कि मौत के बाद शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

ज्ञात हो कि घाटी में एसएमएस सेवा शुरू होने के साथ डीजीपी दिलबाग सिंह ने चेताया था कि गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed