J&K विधानसभा में हंगामा: PDP विधायक ने पेश किया अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव; राथर बिना विरोध बने स्पीकर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र पीडीपी विधायक वाहिद पारा के अनुच्छेद 370 को बहाल करने के प्रस्ताव पर हंगामे के बीच शुरू हुआ, जबकि अब्दुल रहीम राथर को अध्यक्ष चुना गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में पीडीपी विधायक वहीद पारा ने पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने के प्रावधान वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर विरोध जताया। साथ ही प्रस्ताव भी पेश किया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की भी मांग की। इस पर विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा कर दिया।
विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए अब्दुल रहीम राथर
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से सात बार के विधायक अब्दुल रहीम राथर विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का सोमवार को पहला अध्यक्ष चुनाव हुआ। विपक्ष द्वारा इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय किए जाने के बाद राथर (80) को ध्वनि मत से अध्यक्ष चुन लिया गया। 'प्रोटेम स्पीकर' मुबारक गुल ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
सीएम ने दी अब्दुल रहीम राथर को बधाई दी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अब्दुल रहीम राथर को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "पूरे सदन की ओर से मैं आपको बधाई देता हूं। आप अध्यक्ष पद के लिए स्वाभाविक पसंद थे। आपके अध्यक्ष चुने जाने पर किसी ने आपत्ति नहीं की। अब आप इस सदन के संरक्षक बन गए हैं।
#WATCH | Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah congratulates Abdul Rahim Rather on being elected as the Speaker of the Legislative Assembly
— ANI (@ANI) November 4, 2024
The CM says, "On behalf of the entire House, I congratulate you. You were the natural choice for the post of Speaker. Not one person objected… pic.twitter.com/TKFFTHPZtj
राथर के इस बयान से स्पष्ट होता है कि वह विधानसभा के पहले सत्र के दौरान उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उन्होंने सकारात्मकता के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना की। इस प्रकार, यह सत्र कश्मीर के राजनीतिक माहौल में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाने का संकेत देता है।
#WATCH | Srinagar | On being elected as the Speaker of J&K Assembly & ruckus on the first day of the session, Abdul Rahim Rather says, "I am very happy to see an atmosphere of democracy here. The election (Speaker) happened unanimously. So, it was a good start. LG delivered his… pic.twitter.com/eJumOUZHgd
— ANI (@ANI) November 4, 2024