फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ruckus in J&K Assembly as opposition parties stage protest

विधानसभा में नेकां और कांग्रेस के दिखे एक जैसे सुर

Tue, 06 Oct 2015 12:08 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
ruckus in J&K Assembly as opposition parties stage protest

विधान सभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष में बैठे नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ कमर कसे हुए थे। दोनों ने जमकर हंगामा किया। इस कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस सोमवार को एक ही सुर में गठबंधन सरकार को निशाना बनाते हुए दिखे। एक ओर विधान सभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों दलों द्वारा बीफ बैन, चॉपर टैक्स और बाढ़ पीड़ितों के मसले पर हंगामा करते हुए पीडीपी-भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


यही मुद्दे विधान परिषद में भी हावी रहे। वहां भी नेकां-कांग्रेस एक ही सुर में दिखे। दोनों दलों के एमएलसी द्वारा विधान परिषद में भी जमकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल में उतारकर जमकर हंगामा किया

ruckus in J&K Assembly as opposition parties stage protest

विधान सभा और विधान परिषद में जहां एक ओर पीडीपी-भाजपा सरकार हाय-हाय के नारे गूंजे, वहीं विधायकों और एमएलसी द्वारा बेल में उतारकर जमकर हंगामा किया गया। उनके द्वारा सरकारी दस्तावेज फाड़े गए और टेबलों पर चढ़कर हल्ला गुल्ला किया गया। इससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। कई बार स्थगित भी करनी पड़ी।

भाजपा विधायक रविंदर रैणा का कहना है कि यह लोग सत्ता के भूखे हैं और कुर्सी से दूर होने से बौखलाए हैं। कहा कि जबसे सत्ता में उनकी गठबंधन सरकार आई, उससे यह काफी परेशान हैं। रैणा के अनुसार उन्हें समय बर्बाद किए बिना विकास के मुद्दों पर, लोगों की मुश्किलों पर चर्चा करनी चाहिए थी।

उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का तो उन्हें पता था, लेकिन कांग्रेस के व्यवहार से वह हैरान हैं कि वह भी गोमांस प्रतिबंध का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed