फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ruckus in J&K assembly after vehicles from Kashmir were allegedly attacked in udhampur

उधमपुर घटना के विरोध में सदनों में जोरदार हंगामा

Sun, 11 Oct 2015 10:25 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
ruckus in J&K assembly after vehicles from Kashmir were allegedly attacked in udhampur

उधमपुर घटना के विरोध में शनिवार को दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। विधानसभा तथा विधान परिषद में विपक्ष ने नारेबाजी की। इस दौरान कश्मीर आधारित ट्रक पर हमले के लिए विपक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


इसको लेकर नेकां नेता और भाजपा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सरकार ने सदन को आश्वस्त किया कि घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जा रही है। जो कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार के जवाब से नाखुश विपक्ष ने वाकआउट किया।
विज्ञापन


विधानसभा सदन में स्पीकर कवींद्र गुप्ता के आते ही कांग्रेस के अब्दुल मजीद लारमी ने उधमपुर की घटना का मुद्दा उठाया। इसका अली मोहम्मद सागर तथा मोहम्मद अकबर लोन ने समर्थन किया। सदस्यों ने इस मामले को लेकर हंगामा करना शुरु कर दिया तो सरकार की ओर से हार्टिकल्चर, हज एवं आकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने सदन में उठकर जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ बताया

ruckus in J&K assembly after vehicles from Kashmir were allegedly attacked in udhampur

उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। कश्मीर आ रहे ट्रक पर हमले में घायलों को इलाज के लिए जम्मू भेजा गया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दायर कर लिया गया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जांच जारी है। सदन को उन्होंने आश्वस्त किया कि निष्पक्ष जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इसी दौरान अली मोहम्मद सागर ने सरकार के जवाब पर आपत्ति जताई। साथ ही भाजपा सदस्यों की ओर इशारा कर कहा कि आग लगाना चाहते हो क्या। इस पर समाज कल्याण मंत्री बाली भगत ने आपत्ति जताई।

दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। इसके बाद नेकां, कांग्रेस के सदस्यों के अलावा सीपीआईएम के एमवाई तारिगामी, मोहम्मद हकीम यासिन ने वाकआउट कर दिया। हालांकि, थोड़ी देर बाद वे सदन में लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed