हाइवे पर ट्रेलर की टक्कर से 2 लोगों की मौत के बाद तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाइवे के पास स्थित शेरबीबी नामक स्थान पर बुधवार-वीरवार की रात दो लोगों की मौत के बाद से बनिहाल के कई इलाकों मे तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर हाइवे के पास स्थित शेरबीबी नामक स्थान पर बीती रात एक ट्रेलर ने 2 लोगों को टक्कर मार दी थी।
इसके बाद पुलिस की मदद से इन्हे बनिहाल के उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्तियों की पहचान अब्दुल गनी दर और मुदस्सीर अहमद के रूप में हुई है। मृत व्यक्तियों में एक ट्रक ड्राइवर और दूसरा कंडक्टर बताया जा रहा है।
इन लोगों की मौत के बाद से ही बनिहाल में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मौत के विरोध में बनिहाल के बाजार बंद किये गए हैं।इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे में मृत दोनों लोगों की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना के बाद से पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक मामले में बनिहाल पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
इस दौरान ट्रेलर के ड्राइवर जम्मू निवासी बाली राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर ड्राइवर से गहन पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटना के बाद से ट्रेलर को भी सीज कर दिया गया है।