{"_id":"58a1da024f1c1ba340d83f26","slug":"rucks-in-kashmir-valley-on-monday-normal-life-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, कई जिलों में तनाव से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, कई जिलों में तनाव से जनजीवन प्रभावित
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के दौरान रविवार को दो नागरिकों की मौत से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर कुलगाम और शोपियां जिले में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। घाटी के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। इस बीच श्रीनगर के ईदगाह, सोवरा, बारामुला के नारबल के अलावा अन्य कई जगहों से सुरक्षा बलों से झड़पों की खबरें हैं।
विज्ञापन
सभी अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर रखा गया था। तनाव के बावजूद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। दो नागरिकों की मौत के विरोध में अलगाववादियों के बंद के आह्वान का घाटी में असर दिखा। लगभग सभी जिलों में बंद से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे।
विज्ञापन
सड़कों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट गायब रहा और सरकारी दफ्तरों में भी हाजिरी कम रही। गौरतलब है कि रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुलगाम जिले में 4 आतंकी मारे गए थे और 2 सेना के जवान शहीद हुए थे। मुठभेड़ के दौरान एक स्थानीय की मौत भी हुई जबकि एक अन्य स्थानीय नागरिक प्रदर्शन के दौरान मारा गया था। तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। अलगाववादियों द्वारा 15 फरवरी को कुलगाम चलो की भी कॉल दी गई है।
विज्ञापन