{"_id":"588dab694f1c1b844fe7fe7a","slug":"rucks-in-jammu-kashmir-assembly-on-engineer-rasid-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: विधानसभा में आतंकियों को महिमामंडित करने की कोशिश पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: विधानसभा में आतंकियों को महिमामंडित करने की कोशिश पर हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 Jan 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू कश्मीर विधानसभा में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद द्वारा आतंकियों के पक्ष में दलील दिए जाने पर विधानसभा में हंगामा की स्थिति पैदा हो गई। विधायक पवन गुप्ता ने इस पर आपत्ति जताई। रशीद ने अनुदान मांगों पर चर्चा के क्रम में आतंकियों का नाम लेकर उसके आतंकी बनने की स्थिति के बारे में बताया था।
विज्ञापन
इसी क्रम में जम्मू कस्मीर के लोगों की भावना के आधार पर फैसले करने की बात भी कही गई। कश्मीर समस्या को राजनीतिक समस्या बताकर स्वायतत्ता और लोगों को फैसले के हक की वकालत रशीद ने की थी।
विज्ञापन
विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि विधायक संविधान की शपथ लेते हैं। इसलिए सदन में ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए जिसने देश और जम्मू कश्मीर के संविधान की भवना को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी से उम्मीद थी कि वे इस मामले पर हस्तक्षेप करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
आपत्तिजनक बातों को कार्यवाही से निकालने की मांग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : FILE PHOTO
पवन गुप्ता ने आपत्तिजनक बातों को कार्यवाही से निकालने की मांग की जिसे स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता ने मान लिया। इस पर पीडीपी विधायक जावेद मुस्तफा मीर ने आपत्ति जताई।
पीडीपी विधायक का कहना था कि वे पहले कई बार जम्मू कश्मीर के लोगों की बावना के आधार पर फैसले की बात करते रहे हैं। पूर्व की कार्यवाही से ऐसी बातों को निकालना कैसे संभव होगा।
पीडीपी विधायक का कहना था कि वे पहले कई बार जम्मू कश्मीर के लोगों की बावना के आधार पर फैसले की बात करते रहे हैं। पूर्व की कार्यवाही से ऐसी बातों को निकालना कैसे संभव होगा।