{"_id":"58a3ee744f1c1b110dd84a83","slug":"rucks-continues-in-kashmir-valley-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनाव बरकरार,अलगाववादी नेता यासिन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तनाव बरकरार,अलगाववादी नेता यासिन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज नजरबंद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता यासिन मलिक
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में बुधवार को अलगाववादियों के 'कुलगाम चलो' मार्च के आवाहन के चलते तनाव बरकरार है। जानकारी के मुताबिक हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। श्रीनगर के डाउन टाउन के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है जिससे कि किसी भी प्रकार से तनाव उत्पन्न होने को रोका जा सके।
विज्ञापन
मिली सूचना के मुताबिक कुलगाम चलो मार्च के ठीक पहले कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज को उनके घर में नजरबंद किया गया है। इसके साथ ही अलगाववादी नेता यासिन मलिक को भी श्रीनगर में हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन