फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rubaiya Sayeed kidnapping case held Hearing in Jammu TADA court

Rubaiya Sayeed Case: जम्मू के टाडा कोर्ट में रुबिया सईद अपहरण मामले में हुई सुनवाई, यसीन मलिक वर्चुअली हुआ पेश

Thu, 20 Oct 2022 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 01:35 PM IST
सार

रूबिया सईद अपहरण मामले में गुरुवार को जम्मू के टाडा कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कश्मीरी अलगाववादी नेता एवं आतंकी यसीन मलिक को वर्चुअली मोड से पेश किया गया। उसे भौतिक तौर पर कोर्ट में पेश होने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Rubaiya Sayeed kidnapping case held Hearing in Jammu TADA court
रूबिया सईद (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद अपहरण मामले में गुरुवार को जम्मू के टाडा कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कश्मीरी अलगाववादी नेता एवं आतंकी यसीन मलिक को वर्चुअली मोड से पेश किया गया। उसे भौतिक तौर पर कोर्ट में पेश होने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


मामले में मुख्य अभियोजक मोनिका कोहली ने बताया कि रुबिया सईद अपहरण मामले में सुनवाई हुई। यासीन मलिक को अदालत द्वारा पेश किए गए वारंट के अनुसार अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन उसके एमएचए के आदेश के कारण पेश नहीं किया गया। मामले में वह वर्चुअली तौर पर पेश हुआ।
विज्ञापन


क्या है मामला
1989 में घर लौटते वक्त रूबिया सईद का अपहरण कर लिया गया था। इसके बदले यासीन के संगठन ने पांच आतंकियों को छोड़ने की मांग रखी। सरकार ने इस मांग को मानते हुए पांचों आतंकियों को छोड़ दिया था, लेकिन इसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई और जांच सीबीआई को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जांच करने के बाद आरोपपत्र दायर किया। अब मामला टाडा कोर्ट में है। यासीन मलिक पर एयरफोर्स के पांच अफसरों की हत्या का केस भी दर्ज है। यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed