{"_id":"5ebe52ec8ebc3e90941e4e51","slug":"rti-online-now-any-citizen-of-the-country-can-file-rti-about-jammu-kashmir-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर के मामलों संबंधी आरटीआई दायर कर सकता है, ऑनलाइन व्यवस्था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर के मामलों संबंधी आरटीआई दायर कर सकता है, ऑनलाइन व्यवस्था शुरू
Fri, 15 May 2020 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 15 May 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आरटीआई मामलों की सुनवाई आज यानी कि 15 मई से केंद्रीय सूचना आयुक्त करेंगे। मुख्य सूचना आयुक्त बिमल जुल्का के साथ बैठक के बाद गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह ने कहा कि आवदेकों को आरटीआई दायर करने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। घर से ही ऑनलाइन आरटीआई दायर की जा सकती है।
मंत्री ने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक अब जम्मू-कश्मीर के मामलों से संबंधित आरटीआई दायर कर सकता है। पहले यह अधिकार केवल जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को ही था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दस मई तक जम्मू कश्मीर से 111 अपील या शिकायतें सीआईसी तक पहुंची हैं।