फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rt major general join BJP

घाटी में भाजपा से जुड़ा एक और बड़ा नाम

Sun, 03 Aug 2014 12:06 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
rt major general join BJP

प्रदेश भाजपा के कुनबे में बड़े बड़े नामों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी कुछ बड़े नाम भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव अशोक कौल और कविंद्र गुप्ता की मौजूदगी में शनिवार को सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल शमशेर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।

इसके अलावा पूर्व में जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की विशेष सचिव रहीं सविता बख्शी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

कला अकादमी की पूर्व सचिव भी शामिल

rt major general join BJP

खन्ना ने पार्टी में शामिल हुए शमशेर सिंह और सविता बख्शी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सामाजिक बदलाव और देश में
आर्थिक खुशहाली के लिए प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश और राज्य के लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं और पार्टी जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए र्कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे पार्टी ओर मजबूत होगी।

इस अवसर फारूक खान, राजीव जसरोटिया, गुलाम अली खटाना, ललित मोजा, अनिल गुप्ता, एसएस बिजराल, युद्धवीर सेठी, सुनील सेठी, चंद्र मोहन गुप्ता, बलवीर रामरतन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed