{"_id":"68e03fe23b4b8a6ad9076221","slug":"rss-news-jammu-news-c-10-jam1003-729440-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू विवि में मनाया संघ शताब्दी \nवर्ष, पहली बार हुआ पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू विवि में मनाया संघ शताब्दी वर्ष, पहली बार हुआ पथ संचलन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में निकलता आर एस एस की ओर से पथ संचलन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 113 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन
- आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय रहे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का 100वां स्थापना दिवस और विजयदशमी पर्व मनाया गया। स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में पथ संचलन किया। यह पहली बार है जब प्रदेश के किसी शिक्षण संस्थान में संघ का कार्यक्रम हुआ है। पथ संचलन में 113 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। इनमें छात्र, शोधार्थी, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक मुकेश कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। मुख्य अतिथि आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने संघ से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और कहा कि यदि युवा शिक्षा के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें तो समाज और देश दोनों सशक्त बन सकते हैं। युवाओं से ही किसी मजबूत देश का निर्माण होता है। इस अवसर पर सरदार जसवीर सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।