फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rss leader indresh kumar says mob lynching firstly started from kashmir, targets Congress

सबसे पहले कश्मीर में शुरू हुई मॉब लिंचिंग, कांग्रेस देती है विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा: इंद्रेश

Sat, 27 Jul 2019 01:41 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 27 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
rss leader indresh kumar says mob lynching firstly started from kashmir, targets Congress
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : फाइल, अमर उजाला

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो हर वक्त कश्मीर राग अलापता रहा है उसे छद्म युद्ध में भी मार खानी पड़ी, तो अब यह कहना शुरू कर दिया है कि कश्मीर के बिना पाकिस्तान अधूरा है। हमें यह कहना होगा कि लाहौर के बिना भारत अधूरा है। तभी पाकिस्तान का छद्म युद्ध बंद हो सकता है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से कारगिल दिवस पर टीचर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज मॉब लिंचिंग पर शोर मचाया जा रहा है, जबकि सबसे पहले कश्मीर से मॉब लिंचिंग की शुरुआत हुई थी। छह लाख अल्पसंख्यक हिंदुओं को घर से निकाल दिया गया था। अपने ही देश में वे विस्थापित की तरह जीवनयापन कर रहे हैं। इस पर तो किसी भी दल की ओर से कभी भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की एकता व अखंडता सुरक्षित है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह हमेशा विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा देती रही है। देश का विभाजन भी उसी के समय हुआ। कश्मीर की समस्या भी उसी की देन है। घाटी में अब हालात बदले हैं। क्यों नहीं वहां अब पत्थरबाजी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सैन्य जवानों के पराक्रम के चलते कारगिल में हमारी जीत हुई। पूरे देश को शहीदों पर फख्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रोजाना विकास के नए इतिहास लिख रही है। जम्मू-कश्मीर में भी विकास की कई परियोजनाएं शुरू  कराई गई हैं। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एयर मार्शल डॉ. आरसी वाजपेयी (रिटायर्ड), सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. लक्ष्मीकांत चावला आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed