{"_id":"5d3b5e7f8ebc3e6cce1288f2","slug":"rss-leader-indresh-kumar-says-mob-lynching-firstly-started-from-kashmir-targets-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले कश्मीर में शुरू हुई मॉब लिंचिंग, कांग्रेस देती है विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा: इंद्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले कश्मीर में शुरू हुई मॉब लिंचिंग, कांग्रेस देती है विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा: इंद्रेश
Sat, 27 Jul 2019 01:41 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो हर वक्त कश्मीर राग अलापता रहा है उसे छद्म युद्ध में भी मार खानी पड़ी, तो अब यह कहना शुरू कर दिया है कि कश्मीर के बिना पाकिस्तान अधूरा है। हमें यह कहना होगा कि लाहौर के बिना भारत अधूरा है। तभी पाकिस्तान का छद्म युद्ध बंद हो सकता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से कारगिल दिवस पर टीचर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज मॉब लिंचिंग पर शोर मचाया जा रहा है, जबकि सबसे पहले कश्मीर से मॉब लिंचिंग की शुरुआत हुई थी। छह लाख अल्पसंख्यक हिंदुओं को घर से निकाल दिया गया था। अपने ही देश में वे विस्थापित की तरह जीवनयापन कर रहे हैं। इस पर तो किसी भी दल की ओर से कभी भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की एकता व अखंडता सुरक्षित है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह हमेशा विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा देती रही है। देश का विभाजन भी उसी के समय हुआ। कश्मीर की समस्या भी उसी की देन है। घाटी में अब हालात बदले हैं। क्यों नहीं वहां अब पत्थरबाजी हो रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सैन्य जवानों के पराक्रम के चलते कारगिल में हमारी जीत हुई। पूरे देश को शहीदों पर फख्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रोजाना विकास के नए इतिहास लिख रही है। जम्मू-कश्मीर में भी विकास की कई परियोजनाएं शुरू कराई गई हैं। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एयर मार्शल डॉ. आरसी वाजपेयी (रिटायर्ड), सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. लक्ष्मीकांत चावला आदि उपस्थित थे।