फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RSS is spreading poison in the state

'आरएसएस और भाजपा राज्य में जहर फैला रही है'

Tue, 18 Nov 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Nov 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
RSS is spreading poison in the state
आरएसएस पर राज्य में जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि पीडीपी इस एजेंडे को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन


पुलवामा और शोपियां में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात की। इन सभाओं में उनके निशाने पर भाजपा रही।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में मुख्य मुकाबला पीडीपी और बीजेपी में होगा। नेकां और कांग्रेस पहले ही हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और देश के बीच बनी अविश्वास की भावना को कम करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के बीच की दूरी को भी कम करेंगे।


उन्होंने कहा कि रियासत के स्पेशल स्टेटस से कोई भी खिलवाड़ नुकसानदेह होगा। रियासत के कानून सभी संभागों और लोगों को एक रखने में पर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सियासी तौर पर इतने परिपक्व हैं कि वह तोड़ने वाली ताकतों को कभी भी सत्ता में नहीं आने देंगे। इस मौके पर राजपोरा से पीडीपी के उम्मीदवार डा. हसीब द्राबू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed