फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rss is planing to review J&K bjp pdp govt

नागपुर में जम्मू कश्मीर सरकार पर मंथन की प्लानिंग

Sun, 05 Jul 2015 01:52 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
rss is planing to review J&K bjp pdp govt

रियासत सरकार की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तिथि संघ ने 14 जुलाई तो तय कर दी है, लेकिन इस मंथन की प्लानिंग और रणनीति नागपुर में बन रही है। दरअसल नागपुर में इन दिनों अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। इसमें संघ के सभी वरिष्ठ अधिकारी शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह वर्ग रविवार शाम को समाप्त होगा। इसके बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठेंगे और समीक्षा के बिंदुओं को अंतिम रूप देंगे। संघ से जुड़े जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा गठजोड़ सरकार के सौ दिन पूरे होने पर संघ से भाजपा में आए राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पिछले महीने जम्मू पहुंचकर सरकार के कामकाज की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मंत्रियों के संबंध में विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से काफी शिकायतें मिलीं थीं। सूत्रों के अनुसार इस पर उन्होंने कामकाज में सुधार लाने की मंत्रियों को चेतावनी तक दी थी।

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

rss is planing to review J&K bjp pdp govt

सूत्रों ने तो यहां तक बताया कि राम माधव ने अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ संघ को भी दी है। रिपोर्ट के बाद संघ की होने वाले मंथन शिविर को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों विपरीत विचारधाराओं वाली पार्टी को मिलकर सरकार बनाने के बाद तमाम विवादों से पार्टी की किरकिरी हुई। अनुच्छेद 370, अफस्पा और कश्मीरी पंडितों की घर वापसी को लेकर परस्पर विरोधी बयानबाजी होती रही।

इस बीच, भाजपा पर पीडीपी के हाथों सत्ता की खातिर गिरवी रखने का विपक्षी आरोप लगाते रहे। जम्मू के नागरिकों ने भी एम्स पर जम्मू बंद कराकर भाजपा को संदेश देने की कोशिश की कि वे जम्मू के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

संघ के कश्मीर में विस्तार के अभियान को भी इन विवादों से झटका पहुंचता रहा। सूत्रों का कहना है कि संघ के पदाधिकारी इन सभी मुद्दों पर मंथन करेंगे। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों के साथ आम लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा।

अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

rss is planing to review J&K bjp pdp govt

इसके अनुरूप भाजपा को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सुझाव भी दिए जा सकते हैं। रियासत के संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दधीचि का कहना है कि जम्मू संभाग में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण वर्ग का समापन 14 को होगा।

नागपुर में प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को होगा। इसकी समाप्ति के बाद 14 जुलाई के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। ज्ञात हो कि यहां होने वाले मंथन शिविर में सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले और संघ में भाजपा के प्रभारी कृष्ण गोपाल शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 14 जुलाई को जम्मू में रहेंगे। हालांकि वह पंडित प्रेमनाथ डोगरा पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति को संघ के मंथन शिविर से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed