फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will reach Jammu on a four-day visit today

जम्मू-कश्मीर : आज चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Thu, 30 Sep 2021 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 12:48 AM IST
सार

प्रवास कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ज्यादातर संघ के प्रांत मुख्यालय केशव भवन से ही संघ व इससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will reach Jammu on a four-day visit today
मोहन भागवत - फोटो : एएनआई

विस्तार

अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीस सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे। प्रांत संघ मुख्यालय केशव भवन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पहचान पत्र देखने व सुरक्षा जांच के बाद ही संघ मुख्यालय में स्वयंसेवको को भी जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रवास कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ज्यादातर संघ के प्रांत मुख्यालय केशव भवन से ही संघ व इससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। संघ सूत्रों के अनुसार तीस सितंबर को केशव भवन में संघ प्रमुख प्रजा परिषद और गोवा मुक्ति आंदोलन और स्वतंत्रता सैनानियों से मुलाकात करेंगे। एक अक्तूबर को प्रचारकों की बैठक में प्रदेश में संघ गतिविधियों व जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा करेंगे।  
विज्ञापन


दो अक्तूबर को अस्वस्थ चल रहे प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह और डॉ. गौतम मेंगी के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। दो अक्तूबर को ही वह जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करेंगे। तीन अक्तूबर को 625 शाखाओं में एकत्रित करीब 50 हजार स्वयं सेवकों को वर्चुअल संबोधित करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed