फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, religious news

Jammu News: विश्वकर्मा सभा ने शहर में निकाली शोभायात्रा

Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
rspura news, religious news
आरएस पुरा  विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा की ओर से निकाली गई शौभायात्रा में शामिल लोगस्रोत संवाद
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आरएस पुरा में कई स्थानों पर कार्यक्रम करवाए गए। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों सहित अन्य लोगों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कस्बे में मुख्य कार्यक्रम विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा की तरफ से कस्बे में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह गांव कोटली गला वाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर से शुरू हुई और हनुमान चौक, दलजीत चौक, पुराना पिंड चौक और तहसील बाजार से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर सुचेतगढ़ विधायक प्रो. गारू राम भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजा करने के साथ मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा सभा की तरफ से बोर्ड ऑफ स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं में टाॅप करने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने लोगों को मेहनत करना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश जसरोटिया, राकेश संगराल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार लकी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा के प्रधान कृष्ण लाल सभरेवाल, उप प्रधान विजय कुमार, महासचिव पवन कुमार, रमेश बिल्ला ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed