फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, nagra biradari

Jammu News: नागरा बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई

Thu, 04 Dec 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 04 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
rspura news, nagra biradari
आरएस पुरा गांव बासपुर में नागरा बिरादी की मेल में कुलदेव के स्थान पर नमन करते भक्तजनस्रोत
आरएस पुरा। सीमांत गांव बासपुर में नागरा बिरादरी वंश की वार्षिक मेल स्थित जब्वाे शहीद के देवस्थान पर श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाई गई। देवस्थान पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन और विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारे की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोगों ने गांव बासपुर स्थित नागरा वंश के कुल देवस्थान पर परिवार सहित पहुंचकर हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। देवस्थान पर पहुंचने वाले वाले बिरादरी के लोगों के लिए गठित कमेटी की तरफ से बेहतर प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच व वंश बिरादरी के बलकार सिंह ने बताया कि हर वर्ष कुलदेव के स्थान पर मेल का आयोजन किया जाता है यहां पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित जम्मू कश्मीर के कई जिलों से बिरादरी के परिजन यहां पहुंचकर कुलदेव के स्थान पर नमन कर आशीर्वाद हासिल किया। उन्होंने देश व दुनिया के लोगों में अमन शांति बनाए रखने के साथ सभी वर्ग के लोगों पर कुलदेव से प्रार्थना की। इस दौरान बिरादरी के इंद्र सिंह, हरबंस सिंह, सुखदेव सिंह, नंबरदार महेंद्र सिंह सहित बिरादरी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बाद दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed