फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, celebration news

Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी तेज, जवानों ने मनाया जश्न

Sun, 19 Oct 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
rspura news, celebration news
Jammu, Oct 18 (ANI): Army soldiers burn firecrackers as they celebrate the Diwali festival at t
आरएस पुरा । आरएस पुरा सेक्टर में कड़ी चौकसी करने के साथ पाकिस्तान क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर सीमा पर तैनात जवान पैनी नजर बनाए हुए है। सीमावर्ती क्षेत्र के सटे गांवों में भी निगरानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

दीपावाली पर्व के मौके पर दुश्मन देश की ओर से अक्सर ही उकसावे और अशांति फैलाने की नापाक कोशिश की आशंका को लेकर बीएसएफ के जवान सीमा पर तैनात जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं और चौबीसों घंटे निगरानी रखने के साथ गश्त में बढोतरी की गई।
विज्ञापन

विशेष कर संवेदनशील क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय पुलिस व ग्रामीण सुरक्षा समितियों के लोग रात को गांव- गांव में गश्त करते हुए देखे जा सकते हंै। आरएस पुरा प्रशासन की और सीमांत ग्रामीणों को किसी बाहरी व्यक्ति के देखे जाने पर पास की पुलिस पोस्ट व बीएसएफ के जवानों को सूचित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि सरहद पर तैनात जवान सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार है, ताकि देशवासी बिना किसी भय के अपने घरों में दीपावली मना सके।
पाकिस्तान पर नहीं भरोसा : सुचेतगढ़ पंचायत के पूर्व सरपंच सर्वण लाल भगत का कहना है कि इस समय किसानों के खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल लगभग तैयार है। पहले भी कई बार पाकिस्तान की ओर गोलीबारी की जाती है। न जाने कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। गांव अबदुल्लिया के पूर्व सरपंच चौधरी बचन लाल का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पाकिस्तान की किसी भी नापाक इरादे को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हमारे जवान सीमा पर मुस्तैदी से सरहद की रक्षा करने के समक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed