फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura car fire two cars caught fire in rspura jammu one person died

RS Pura Car Fire: आरएस पुरा में दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की झुलस कर मौत, एक घायल

Fri, 20 May 2022 05:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 May 2022 05:03 PM IST
सार

आरएसपुरा में कार में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वहीं, दूसरे मामले में चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।  

विज्ञापन
rspura car fire two cars caught fire in rspura jammu one person died
RS Pura Car Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के आरएसपुरा में शुक्रवार को कार में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक हादसे में दो कारों के बीच टक्कर के बाद एक में आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई। जबकि, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। यह हादसा शुक्रवार देर रात ब्रिज नगर में हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नरेंद्र शर्मा अपने पिता अमरनाथ को इलाज करवाने के लिए डीएमसी लुधियाना गया था। घर लौट लौटने के दौरान गुरुवार देर रात करीब दो बजे जब उसकी कार ब्रिज नगर के पास पहुंची तो एक कार ने उसको टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी कार करीब 30 फुट सड़क के नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पुहंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सिर्फ नरेंद्र शर्मा को ही निकाला जा सका। उसके पिता की गाड़ी झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

rspura car fire two cars caught fire in rspura jammu one person died
RS Pura Car Fire Accident - फोटो : अमर उजाला
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

उधर, शुक्रवार दोपहर आरएसपुरा के मीरा साहिब में एक और कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मीरा साहिब के गाजिया सड़क मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में कार चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। अगर कुछ पल की भी देरी होती तो चालक को गंभीर चोटें आ सकती थीं। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed