{"_id":"65834ba733ec79e81607ac40","slug":"rspura-administration-drieve-rspura-news-c-312-1-sjam1007-555-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाहर समान रखने पर 13 दुकानदार नपे, वसूला 42 सौ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाहर समान रखने पर 13 दुकानदार नपे, वसूला 42 सौ जुर्माना
Thu, 21 Dec 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के उपलक्ष्य और लोगों की शिकायतों के बाद एसडीएम के नेतृत्व में आरएस पुरा बाजार में कार्रवाई
सामान जब्त, निर्देशों की पालना नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। अतिक्रमण के खिलाफ आरएस पुरा प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को एसडीएम सीमा परिहार के नेतृत्व में क्रिसमस के उपलक्ष्य और लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया गया। वहीं, निर्देशों की अवहेलना करने पर 13 दुकानदारों से 42 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने के बाद निर्देशों की पालना नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, कार्यकारी अधिकारी रवि सैनी, तहसीलदार शुभ अहमद साद और थाना प्रभारी पवन कुमार डोगरा आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानों के बाहर सामान रखने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में बीच सड़क पर वाहन खड़े करने से हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। इससे पहले दुकानदारों को प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई थी, जिसे नजरअंदाज किया गया। इस कारण बुधवार को प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।