फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rs 492 crore lying unclaimed in Jammu and Kashmir banks

492 करोड़ लावारिस: बैंक भरे और तिजोरियां खाली, जेके बैंक में 331 करोड़ और एसबीआई में 77 करोड़ अनक्लेम्ड डिपॉजिट

Thu, 07 May 2026 12:37 PM IST
Sharukh Khan गौरव रावत, अमर उजाला, जम्मू
गौरव रावत, अमर उजाला, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 07 May 2026 12:37 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के बैंकों में 492 करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं। जेके बैंक में 331 करोड़, एसबीआई में 77 और पीएनबी में 44 करोड़ अनक्लेम्ड डिपॉजिट हैं।
लोग दावा करने नहीं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Rs 492 crore lying unclaimed in Jammu and Kashmir banks
फाइल फोटो - फोटो : adobe stock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बैंकों में लोगों के 492 करोड़ रुपये अब भी अनक्लेम्ड डिपॉजिट हैं। यह रकम ऐसे खातों में जमा है, जिन पर वर्षों से किसी ने दावा नहीं किया है। लोगों तक यह पैसा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने तीन महीने तक अभियान चलाया। 
विज्ञापन


प्रदेश में इसका भी कुछ खास असर नहीं दिखा। 507 करोड़ में से 15 करोड़ रुपये ही वापस लौट सके। केंद्र सरकार ने अनक्लेम्ड डिपॉजिट को वापस करने के लिए देशभर में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर, 2025 तक आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान चलाया। 
विज्ञापन


 

इसमें रिजर्व बैंक, सेबी, बीमा नियामक और दूसरी वित्तीय संस्थाएं भी शामिल रहीं। बैंकों को पुराने खाताधारकों और उनके परिवारों तक पहुंचने, फोन कॉल और संदेश भेजने के साथ शिविर लगाने को कहा गया था ताकि वर्षों से खातों में पड़ी रकम लोगों तक पहुंच सके।

 

प्रदेश के बैंकों में कुल 17.89 बैंक खातों में 507.17 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड डिपॉजिट के रूप में जमा मिले थे। सभी जिलों में बैंकों ने अभियान चलकर लोगों को दावा करने का आह्वान किया। जिन लोगों ने दावे किए उनको रकम भी वापस लौटाई। हालांकि बड़ी कम संख्या में लोगों ने दावे किए और 15.03 करोड़ की वापस किए जा सके।

 
विज्ञापन

आरबीआई के पोर्टल पर ढूंढ सकते हैं अपनी रकम
अगर आपको लगता है कि आपका कोई पुराना खाता, एफडी या दूसरी जमा रकम छूट गई है, तो रिजर्व बैंक के उद्गम पोर्टल पर इसकी जानकारी देखी जा सकती है। इसके लिए पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर नाम और बैंक की जानकारी भरें। अलग-अलग बैंकों में पड़े पुराने खाते खोजें और रकम मिलने पर संबंधित बैंक में दावा करें।

कब अनक्लेम्ड डिपॉजिट माना जाता है पैसा
प्रदेश के लीड बैंक मैनेजर खुर्शीद मुजफ्फर बताते हैं कि किसी बैंक खाते, एफडी, पेंशन, डिविडेंड या दूसरी जमा रकम में लगातार 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं होता और उस पर कोई दावा नहीं किया जाता, तो उसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट मान लिया जाता है। 
 

ऐसे खाते अक्सर लोगों के भूल जाने, नौकरी या शहर बदलने, खाताधारक की मौत के बाद परिवार तक जानकारी नहीं पहुंचने या नॉमिनी नहीं होने से वर्षों तक पड़े रह जाते हैं। उन्होंने लोगों से आगे आकर अनक्लेम्ड डिपॉजिट पर दावा करने की अपील भी की।

इन बैंकों में जमा है सबसे ज्यादा रकम
बैंक खाते बिना दावे की रकम (रुपये में)
जेके बैंक 11.91 लाख 331.31 करोड़
एसबीआई 1.71 लाख 77.15 करोड़
पीएनबी 1.40 लाख 44.33 करोड़
जेके ग्रामीण बैंक 1.69 लाख 19.73 करोड़
केनरा बैंक 18,387 6.32 करोड़
पीएंडएस बैंक 14,587 5.98 करोड़

नोट: बिना दावे की रकम करोड़ रुपये में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed