{"_id":"615f044c8ebc3e0c53729d67","slug":"rs-11029-crore-loan-for-payment-of-power-purchase-arrears-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बिजली खरीद बकाये के भुगतान के लिए 11029 करोड़ रुपये का ऋण, केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बिजली खरीद बकाये के भुगतान के लिए 11029 करोड़ रुपये का ऋण, केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने की समीक्षा बैठक
Thu, 07 Oct 2021 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:59 PM IST
सार
केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली 23.16 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल 954 करोड़ रुपये वसूला गया था जबकि इस साल सितंबर तक 1176 करोड़ रुपये वसूला गया है
विज्ञापन
electricity
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बिजली खरीद के बकाये का भुगतान करने के लिए केंद्र सरकार ने 11029.47 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। यह जानकारी पीडीडी विभाग के सचिव रोहित कंसल ने दी। बताया कि 41781 डिफाल्टरों के कनेक्शन काटने के साथ ही 4106.63 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली 23.16 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल 954 करोड़ रुपये वसूला गया था जबकि इस साल सितंबर तक 1176 करोड़ रुपये वसूला गया है। बताया कि 100 फीसदी फीडर की मीटरिंग की गई है। 647 शहरी फीडर नेशनल पावर पोर्टल से जुड़ा है। बताया कि डिजिटल पेमेंट में जम्मू-कश्मीर देश में तीसरे स्थान स्थान पर है जिसमें 278 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तीन दिन पांच हत्याएं: उप-राज्यपाल और डीजीपी ने बताई हमलों की वजह, जानिए राणा और महबूबा ने क्या कहा?
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांपोर में 9 मेगावाट सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। 1902 में बने 100 साल पुराने मोहरा प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित किया जा रहा है। वर्षों से लंबित पड़े 82 प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित किया गया है।