{"_id":"5c2fc10cbdec22571875c240","slug":"rpf-jammu-will-be-equipped-with-modern-equipments","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक उपकरणों से लैस होगी आरपीएफ जम्मू, मिलेगा जासूसी कैमरा और ड्रेगन सर्च लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक उपकरणों से लैस होगी आरपीएफ जम्मू, मिलेगा जासूसी कैमरा और ड्रेगन सर्च लाइट
Sat, 05 Jan 2019 01:54 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ
- फोटो : फाइल फोटो
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के जवान आधुनिक उपकरण से लैस होंगे। आरपीएफ के जवानों को नई तकनीक से लैस बैगेज स्केनर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड एचएचएमडी, ड्रेगन सर्च लाइट, जासूसी कैमरा सहित अन्य आधुनिक उपकरण मिलेंगे।
विज्ञापन
आरपीएफ स्टेशन के साथ ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काम करती है। आरपीएफ के खेमे में आधुनिक उपकरण जुड़ने से रेलवे संपत्ति के साथ यात्रियों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी। जम्मू आरपीएफ कमांडेंट जेके कुंडल ने कहा कि आरपीएफ आधुनिक उपकरण से लैस होगी।
विज्ञापन
आरपीएफ के पास पहले से ही कुछ उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन अब आधुनिक तकनीक से बने उपकरण उन्हें मिलेंगे। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुडे़ उपकरण की खरीदारी की प्रक्रिया काफी लंबी होती है, जिसमें वक्त लगता है। हालांकि अभी तक उपकरणों की पर्याप्त सूची के संबंध में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन