फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row over temple in kathua

जूते पहनकर मंदिर में घुसने पर मचा बवाल

Fri, 10 Apr 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 10 Apr 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
row over temple in kathua

पुलिस टीम के मंदिर में जूते पहनकर घुसने और पूजा कर रहे छात्र को पीटते हुए और घसीटते हुए थाने ले जाने पर वीरवार को जमकर बवाल हुआ। बुधवार शाम की घटना के विरोध में कालेज छात्र सड़क पर उतर आए। घटना की जानकारी आसपास के इलाकों पलासी, नगरोटा, पूंड व अन्य में फैलते ही कई जगह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, पर प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। शाम चार बजे एसडीएम और एसडीपीओ ने प्रदर्शनकारियों को यह आश्वासन दिया कि एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की लिखित सिफारिश कर दी गई है। इसके बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


शाम को डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी कठुा ने तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने भी तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की पुष्टि की। प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक बुधवार को कालेज छात्र संजय कुमार चचलो मंदिर में पूजा कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम जूतों समेत मंदिर में घुस गई और एक बकरा चोरी होने के आरोप में संजय कुमार को पीटते और घसीटते हुए मंदिर से सड़क तक ले गए और वहां से थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र को थाने ले जाने की जानकारी मिलते ही मंदिर के पुजारी ने थाने पहुंचकर छात्र को छुड़ाया। सूत्रों के मुताबिक नवरात्र के दौरान कोई व्यक्ति मंदिर कमेटी को बकरा दान कर गया था। जबकि कसबे के ही एक अन्य व्यक्ति ने उस बकरे पर अपना हक जताया और पुलिस में चोरी की शिकायत कर दी। बुधवार को पुलिस ने बकरा चोरी करने के आरोप में छात्र को मंदिर से हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed