{"_id":"3566c5f6805c53f2718b914e3d389fc9","slug":"row-over-fire-on-lord-shiva-idol-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पर गोली चलाने वाले को बचा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पर गोली चलाने वाले को बचा रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के त्रिकुटा नगर में शिव प्रतिमा पर गोली चलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों में इसे लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को लोगों ने मंदिर के बाहर और गांधी नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था और शुक्रवार को फिर से मंदिर के बाहर सड़क बंद कर प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद लोग चले गए।
विज्ञापन
शिवसेना ने पत्रकार वार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की जांच पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर कुछ देर के लिए लोगों ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने पर सड़क बंद नहीं किया और सिर्फ नारेबाजी कर लौट गए।
विज्ञापन
एसएचओ नवीन अंगराल ने लोगों से कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एक पत्रकार वार्ता में शिवसेना ने पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया। सेना के सीनियर उप प्रधान अर्जुन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
एक छात्र को पुलिस ने बचाने के लिए मानसिक रोगी बता दिया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।