फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row over fire on lord shiva idol in jammu

शिव पर गोली चलाने वाले को बचा रही पुलिस

Sat, 08 Nov 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Nov 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
row over fire on lord shiva idol in jammu

जम्मू के त्रिकुटा नगर में शिव प्रतिमा पर गोली चलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों में इसे लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को लोगों ने मंदिर के बाहर और गांधी नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था और शुक्रवार को फिर से मंदिर के बाहर सड़क बंद कर प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद लोग चले गए।

विज्ञापन


शिवसेना ने पत्रकार वार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की जांच पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर कुछ देर के लिए लोगों ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने पर  सड़क बंद नहीं किया और सिर्फ नारेबाजी कर लौट गए।
विज्ञापन


एसएचओ नवीन अंगराल ने लोगों से कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एक पत्रकार वार्ता में शिवसेना ने पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया। सेना के सीनियर उप प्रधान अर्जुन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र को पुलिस ने बचाने के लिए मानसिक रोगी बता दिया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed