फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row between police and army over terrorist attack

आतंकी हमले पर आपस में उलझी पुलिस और सेना

Sat, 21 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
row between police and army over terrorist attack

हाईवे पर हुई मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराने के बाद सेना के अधिकारियों ने आपरेशन सफल होने का श्रेय पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान को दिया। लेकिन इससे पहले दिन भर दोनों में आपसी तालमेल की कमी साफ दिखी। मौके पर मौजूद पत्रकार उस समय हैरान रह गए जब कुछ ही मिनटों के अंतराल से सेना और पुलिस की ओर से परस्पर विरोधी बयान आए।

विज्ञापन


सुबह 10.40 पर सैन्य प्रवक्ता मनीष मेहता ने बताया कि आतंकियों की संख्या लगभग दो है। उन्हें चारों तरफ से घेर लिया गया है। आपरेशन जारी है। मुश्किल से तीन-चार मिनट बाद जम्मू संभाग के आईजी दानिश राणा पत्रकारों से कह रहे थे कि यह आतंकी हमला नहीं, कोई संदिग्ध हलचल है। उन्होंने स्पेक्यूलेटिव फायरिंग शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि सेना के प्रवक्ता भी दोपहर तक हमले में मारे गए आतंकियों की पुष्टि करने से कतराते रहे।
विज्ञापन


जबकि दूसरी तरफ रक्षा मंत्री ने दिल्ली में बयान देकर दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी। शाम को आपरेशन खत्म होने के बाद भी पुलिस और सेना में कोई तालमेल नहीं दिखा। पुलिस ने सेना को हाईवे खोलने के लिए कहा, लेकिन सेना ने साफ तौर पर मना कर दिया। बाद में जबरदस्ती हाईवे खोल दिया गया। घटनास्थल से होकर आने वाले आईजी, जम्मू दानेश राणा ने कहा कि आतंकी हमले की कोई जानकारी नहीं। कोई संदिग्ध हलचल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की कोई सूचना नहीं मिली। जबकि सेना के प्रवक्कता कर्नल मुनिष मेहता ने उसके तुरंत बाद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह आतंकी हमला है और दो आतंकी है। इसके बाद आईजी दो बार घटनास्थल का दौरा कर आए, लेकिन कोई बात नहीं की। आपरेशन खत्म होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने ही इसकी जानकारी मीडिया को दी, आईजी यहां से गायब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed