बदल गया है कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट, जान ले वरना हो सकती है मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के चलते अमृतसर से होकर जम्मू पहुंचने वाली तीन ट्रेनों के रूट में एक महीने के लिए बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें बारस्ता जालंधर पठानकोट के रूट से होकर चलेंगी।
19225-19226 भटिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 24 दिसंबर से एक जनवरी तक अमृतसर के बजाए बारस्ता जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट से होकर चलेगी। 19415-19416 अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 25 दिसंबर से 24 जनवरी तक बारस्ता जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट से होकर चलेगी। 1
8101-18102 इसके अलावा टाटा नगर-जम्मू तवी टाटा मूरी एक्सप्रेस 24 दिसंबर से 28 जनवरी तक बारस्ता जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट से होकर चलेगी।
दस घंटे से ज्यादा लेट हो रही है ट्रेनें
देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों का कोहरे के कारण देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी एक दर्जन के करीब ट्रेनें एक से 11 घंटे की देरी जम्मू पहुंची, जिसके कारण यात्री परेशान परेशान हुए।
ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण दोपहर तक रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक 11 घंटे की देरी से अमरनाथ एक्सप्रेस पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस का जम्मू पहुंचने का समय दोपहर साढ़े 12 बजे है, लेकिन यह 11 घंटे की देरी से रात साढ़े 11 बजे पहुंची। इसके अलावा इंदौर जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रात आठ बजे पहुंची।
लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित
जम्मू मेल सवा घंटे की देरी से सुबह साढे़ नौ बजे, पठानकोट उधमपुर डीएमयू एक घंटे की देरी से पौने नौ बजे, पूजा एक्सप्रेस आधा घंटे, शालीमार एक्सप्रेस पौने घंटे और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से सुबह सवा सात बजे पहुंची।