फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   route diversion

Jammu News: कल शहर में शोभायात्रा, यातायात होगा डायवर्ट, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
route diversion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में दोपहर दो बजे से यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शोभायात्रा वाल्मीकि कॉलोनी डोगरा हॉल से शुरू होकर एक्सचेंज रोड, कच्ची छावनी, परेड, पुरानी मंडी, भारत माता चौक, कनक मंडी, शहीदी चौक, रेजीडेंसी रोड व शहर के अन्य मुख्य इलाकों से राजिंदर सिंह ब्रिगेडियर मार्ग से होते हुए वाल्मीकि मंदिर डोगरा हॉल में संपन्न होगी। इस दिन रेडियो स्टेशन से लाइब्रेरी चौक जाने वाले वाहनों को सीपीओ चौक से अंबफ्ला की ओर मोड़ा जाएगा। विजिलेंस रोटरी से परेड और लाइब्रेरी चौक होते हुए सिविल सचिवालय जाने वाला यातायात रोका जाएगा। रेजीडेंसी रोड से डीसी ऑफिस रोड का यातायात गुज्जर नगर पुल और सर्कुलर रोड तथा गुज्जर नगर ब्रिज से विवेकानंद चौक जाने वाला ट्रैफिक डोगरा चौक की तरफ डायवर्ट रहेगा। डोगरा चौक से जेपी चौक जाने वाले वाहन भगत सिंह चौक से भेजे जाएंगे। आईएसएम कट से फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को इंदिरा चौक की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed