फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   round-table discussion of the new government soon in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: नई सरकार के लिए राउंड टेबल बातचीत जल्द

Mon, 26 Jan 2015 11:44 AM IST
Updated Mon, 26 Jan 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
round-table discussion of the new government soon in jammu kashmir

राज्यसभा की चार सीटों को फतह करने के लिए पीडीपी और भाजपा में बनी आपसी सहमति के साथ ही अब सरकार गठन के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। दोनों पार्टियों की ओर से औपचारिक बातचीत जल्द शुरू होने के संकेत मिले हैं। इसके लिए दोनों दलों के बीच राउंड टेबल मीटिंग होगी। इसके लिए पीडीपी की ओर से एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से कोर ग्रुप मसौदा तैयार करने में जुटेगा। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों दलों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और नई सरकार अस्तित्व में आएगी। भाजपा नेता राम माधव ने भी जल्द नई सरकार के अस्तित्व में आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


एक महीने से ज्यादा समय तक चले राजनीतिक अस्थिरता के दौर के बीच पीडीपी की ओर से राज्यसभा के लिए दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया था कि रियासत में नई सरकार पीडीपी-भाजपा गठजोड़ की बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन चैन को बढ़ावा देने वाली सरकार अस्तित्व में आएगी

round-table discussion of the new government soon in jammu kashmir

शनिवार को पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी स्वीकार किया कि भाजपा के साथ सरकार गठन के लिए बातचीत चल रही है। कुछ शर्ते हैं। पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी। बात बढ़ने पर सीएमपी तैयार होगा और रियासत में विकास तथा अमन चैन को बढ़ावा देने वाली सरकार अस्तित्व में आएगी।

इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के साथ बातचीत लगभग फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है। दोनों दल सिद्धांतत: गठबंधन के लिए तैयार हो गए हैं। अब बस न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार होना है, जिसके बल पर अगले छह साल तक रियासत में स्थायी तथा तरक्की पसंद सरकार चलती रहे।

पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने भी स्वीकार किया कि औपचारिक बातचीत कभी भी शुरू हो सकती है। सीएमपी तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी ही बातचीत कर सब कुछ तय करेगी।

भाजपा के कोर ग्रुप करेगा सरकार बनाने की पहल

round-table discussion of the new government soon in jammu kashmir

उधर, भाजपा के कोर ग्रुप की शनिवार को दिल्ली में हाईकमान के साथ रियासत में नई सरकार के गठन, पीडीपी के साथ गठबंधन और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई। सोमवार को भी कोर ग्रुप की हाईकमान के साथ सरकार गठन पर बैठक होनी है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजनीतिक हालात की कोर ग्रुप ने जानकारी दी है। साथ ही पीडीपी के साथ अब तक हुई बातचीत के बारे में हाईकमान ने कोर ग्रुप को अवगत कराया है। भाजपा महासचिव राम माधव ने भी एक चैनल को बताया कि सरकार गठन के प्रयास चल रहे हैं। न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार कर पीडीपी के साथ सरकार जल्द ही अस्तित्व में आएगी।

भाजपा सरकार गठन के लिए गंभीर है। न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार कर भाजपा सरकार बनाएगी। राज्य में विकास तथा पारदर्शी सरकार के लिए पार्टी को जनादेश मिला है। इसका सम्मान करते हुए उम्मीद है कि जल्द ही शुभ सूचना सामने आएगी। (राम माधव, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed