फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rope way

नए साल में महंगा हो जाएगा रोप-वे का सफर

विज्ञापन
rope way
जम्मू। नए साल में जम्मू रोपवे पर सवारी करना महंगा हो जाएगा। अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों को इसके लिए डेढ़ गुणा अधिक किराया चुकाना होगा। वर्तमान में सेक्शन-2 में बाहु-महामाया रोपवे को चलाया जा रहा है। इसमें प्रति सवारी से 100 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया जाएगा है। नया किराया तीन जनवरी से लागू करना प्रस्तावित है। इसके साथ सेक्शन-1 में पीरखो-महामाया रोपवे को भी शुरू करने की तैयारी है। रोपवे में कोविड प्रोटोकाल के तहत ही लोगों को बिठाया जाएगा।
विज्ञापन

बाहु-महामाया रोपवे में रोजाना
100-150 लोग ले रहे लुत्फ
अक्तूबर में सेक्शन-2 बाहु-महामाया रोपवे को शुरू किया गया था। मौजूदा समय में इस रोपवे में प्रतिदिन 100-150 लोग पहुंच रहे हैं, जबकि रविवार को यह संख्या 350-400 के बीच रहती है। पूर्व उपराज्यपाल के निर्देश पर तीन माह से सेक्शन-2 रोपवे में प्रत्येक सवारी से 100 रुपये किराया लिया जा रहा है, जबकि यह किराया 300 रुपये प्रस्तावित था। अब इसे 250 रुपये लेना प्रस्तावित किया गया है। इस रोपवे को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

------
दोनों सेक्शन में रेस्तरां, किड्स
जोन शुरू करने की तैयारी
बाहु-महामाया रोपवे में 474 मीटर सेक्शन में दो टावर स्थापित किए गए हैं। यह शहर की ऐतिहासिक बावे वाली माता मंदिर से 400 मीटर की दूरी पर स्थित है और इसमें छह कैबिन स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक कैबिन में छह लोगों के बैठने की जगह है, लेकिन अनलॉक गाइडलाइन के तहत इसमें तीन को ही बिठाया जा रहा है। दोनों रोपवे सेक्शन में रेस्तरां, किड्स जोन आदि गतिविधियां शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। रोपवे की सवारी करने के लिए पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। सेक्शन दो में नए साल के पहले तीन दिन पर्यटन विभाग की ओर से कई गतिविधियां करवाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed