{"_id":"60e84bf18ebc3ebf59351149","slug":"rope-way-in-jammu-jammu-city-news-jmu239060610","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरखो-महामाया रोपवे को जल्द शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरखो-महामाया रोपवे को जल्द शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरखो-महामाया रोपवे को जल्द शुरू करने की तैयारी
कई ट्रायल सफल रहे, इसी माह एलजी कर सकते हैं उद्घाटन
रोपवे में 16 केबिन लगाए, प्रत्येक में 6 लोग बैठ सकते, किराया 400 रुपये प्रस्तावित
अक्तूबर 2020 में शुरू हुए बाहु-महामाया रोपवे में अब तक 21 हजार से अधिक लोग सवारी कर चुके
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अनलॉक के साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रतिष्ठित जम्मू रोपवे के पीरखो-महामाया सेक्शन को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। रोपवे के कई सफल ट्रायल के बाद सभी जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं। जुलाई में ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से इस रोपवे का उद्घाटन करना प्रस्तावित है। इसके लिए जेएंडके केबल कार कारपोरेशन ने उद्घाटन तिथि मांगी है। सेक्शन 2 में अक्तूबर 2020 में शुरू हुए बाहु-महामाया रोपवे में अब तक 21 हजार से अधिक लोग सवारी का आनंद ले चुके हैं। दोनों सेक्शनों के शुरू होने से जम्मू में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
सेक्शन 1 में 1184 मीटर लंबे पीरखो-महामाया रोपवे में सात टावर स्थापित हैं, जिसमें 16 केबिन लगाए गए हैं। इसमें प्रत्येक केबिन में 6 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत 3-4 सवारी को ही बिठाया जाएगा। इस रोपवे सेक्शन के लिए प्रति सवारी से आने-जाने का 400 रुपया किराया प्रस्तावित किया गया है। यह रोपवे सूर्य पुत्री तवी के ऊपर से गुजरता है। रोपवे से जम्मू शहर का विहंगम नजारा दिखता है। इस रोपवे से शहर के प्रमुख बावे वाले मंदिर के अलावा महामाया मंदिर में पहुंचा जा सकेगा। रोपवे के दोनों तरफ लोगों के लिए रेस्तरां आदि का निर्माण किया गया है। इसी तरह सेक्शन 1 बाहु-महामाया रोपवे की लंबाई 485 मीटर है। दो टावरों पर स्थापित इस रोपवे में 6 केबिन लगाए गए हैं। जम्मू रोपवे के निर्माण पर करीब 75 करोड़ रुपये की लागत आई है और जम्मू-कश्मीर में तीस साल बाद ऐसे किसी रोपवे का निर्माण किया गया है।
रोपवे पर कोविड की मार रही
सेक्शन 2 में बाहु-महामाया रोपवे के शुरू होने पर शुरुआत में लोगों को अच्छा रुझान मिला था। उस समय प्रतिदिन 100 और रविवार को 350 तक लोग पहुंच रहे थे, लेकिन मार्च 2021 के बाद इसमें गिरावट जारी है। रोपवे के लिए वर्तमान में दैनिक आधार पर 30-40 और रविवार भी इतने ही लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि इसका एक कारण प्रति सवारी में किराया बढ़ोतरी भी देखा जा रहा है। इस सेक्शन के शुरू होने पर उपराज्यपाल के निर्देश पर कुछ माह तक प्रति सवारी 100 रुपये किराया लिया गया, जबकि अब प्रति सवारी 250 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सेक्शन 1 को जल्द शुरू किया जाएगा-प्रभारी
जम्मू रोपवे के प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि सेक्शन 1 पीरखो-महामाया रोपवे में लगभग सभी निर्माण कार्य पूरे कर दिए हैं और इसे जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है।