फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road work not complete

Jammu News: दो विभागों में उलझा सड़क चौड़ीकरण एक ने पेड़ नहीं हटवाए, दूसरे ने खंभे

Mon, 24 Jun 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 24 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
road work not complete
अखनूर कस्बे के मुख्य मार्ग को 35 फुट किया जाना है चौड़ा, लोग बोले-समय पर पूरा हो काम
विज्ञापन

एक चरण का काम हो चुका है पूरा, दूसरे का धीमा, लोगों ने की जल्द पूरा करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। एसडीएम और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कस्बे के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का काम सुस्त पड़ गया है। पहले चरण में अखनूर के नए पुल से पुराने तक का काम पूरा हो चुका है. दूसरे चरण में पुराने पुल से निर्दोष चौक तक का काम धीमा चल रहा है। इसका कारण सड़क के किनारे लगे पेड़ न कटवाना और खंभे न हट पाना है।

चौड़ीकरण के काम में सड़क के बीच आए ये पेड़ और बिजली के खंभे हादसों का कारण बन रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य मार्ग से पेड़ों की कटाई न होने और बिजली के खंभे न हटने से काम करवाने में मुश्किल आ रही है। बिजली विभाग को खंभे हटाने और एसडीएम को पेड़ कटवाने के लिए कई बार लिख चुके हैं, किंतु अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने बिजली विभाग के एक्सईएन को 5 अक्टूबर, 2023 व 24 मई, 2024, जबकि अधीक्षण अभियंता को 27 मई, 2024 व 7 जून, 2024 को पत्र लिखकर मुख्य मार्ग से बिजली के खंभे हटाने के लिए कहा था। मगर अब तक बिजली के खंभे मुख्य मार्ग से नहीं हटाए गए हैं। बिजली के खंभे स्थानांतरित न होने से बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मांग है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य समय पर पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी करने पर ही होगी कटाई : एसडीएम

जानकारी और दस्तावेजों के अनुसार मुख्य मार्ग स्थित 11 पेड़ काटने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने एसडीएम अखनूर को 18 सितंबर, 2023 और 24 मई, 2024 को पत्र लिखे हैं। अभी तक एक भी पेड़ की कटाई नहीं हो पाई है। एसडीएम लेखराज का इस पर कहना है कि मुख्य मार्ग के पेड़ों की कटाई के लिए रिपोर्ट मांगी है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही पेड़ काटे जाएंगे। 11 में से कुछ पेड़ विभाग की मालकीयत हैं,तो कुछ अन्य विभागों की। इनमें कुछ पेड़ निजी हैं। ऐसे में प्रक्रिया पूरी करने पर ही पेड़ों की कटाई हो पाएगी।
मुआवजा बनेगा मुद्दा

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के अनुसार परियोजना में सड़क के दोनों और 35 फुट तक चौड़ीकरण किया जाना है। इसमें कई लोगों के मकान व दुकानें भी आएंगी। वहीं इस परियोजना में लोगों की मालकियत दुकानों और घरों का अधिग्रहण करने के लिए मुआवजे का प्रावधान भी नहीं है। ऐसे में काम कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचेगा तो बिना मुआवजे के निर्माण हटाने मुश्किल होंगे।

पुराने पुल के पास सड़क के बीच आ रहे बिजली के खंभों को कल सुबह से स्थानांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मगर मुख्य बाजार में मौजूद खंभों को स्थानांतरित करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। लोक निर्माण विभाग चौड़ीकरण के लिए पहले जमीन अधिग्रहण करे। निर्माण हटने के बाद ही खंभे स्थानांतरित किए जा सकेंगे।

-शंकर सिंह मन्हास, एईई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed