{"_id":"628a7e921a9bf002884d63dd","slug":"road-samba-news-jmu26036061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदनपुर सड़क की हालत खस्ता, आए दिन हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदनपुर सड़क की हालत खस्ता, आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर के गांव कुंदनपुर सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। इसको लेकर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क की हालत काफी दयनीय है। उस पर पत्थर बड़ी मात्रा में डाल दिए गए हैं, लेकिन तारकोल नहीं डाला जा रहा है।
रविवार को सरपंच बीना जमवाल की मौजूदगी में स्थानीय लोगों और पंचों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि सात साल से इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तीन बार इस पर कंकड़ डाल दिया गया है, लेकिन ब्लैक टाइपिंग नहीं हो पा रही है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। उसके अलावा नाबार्ड के अधिकारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों से भी इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन सिर्फ लोगों को काम करने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। काम को अमल में नहीं लाया जा रहा है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ रही हैं। आने वाले दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। इस सड़क से लोगों का आना जाना भी बंद हो जाएगा। इसको लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के लिए 80 लाख रुपये की राशि भी मुहैया हो गई, लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष में वह लैप्स कर दी गई। इस मौके पर पंचायत के स्थानीय लोग और पंच विशेष तौर पर मौजूद थे।