फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

गांव पलोना से नाग मंदिर तक मार्ग नहीं बनने से लोगों में रोष

विज्ञापन
road
घगवाल के पलोना का मार्ग - फोटो : SAMBA
घगवाल। एक तरफ तो केंद्र सरकार हर ग्रामीण क्षेत्र को शहरों से जोड़ने व गांवों का विकास कर हर सुख सुविधा देने की बातें करती है, लेकिन शहरों जैसा विकास करने के लिए अभी भी कई वर्ष लगेंगे। क्योंकि राजपुरा तहसील में कई ऐसे गांव हैं जहां मार्ग तक की सुविधा नहीं है। जब तक गांवों के मार्ग नहीं बनेंगे तब तक गांवों का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन

तहसील राजपुरा का ऐसा ही एक सनुरा गांव पलोना है। यहां प्राचीन नाग देव स्थान मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग नहीं बनने से लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी नंबरदार शहंशाह, सतीश कुमार, नीटा शर्मा, भुई लाल व साहिल कुमार ने बताया कि उक्त मार्ग को आज तक नहीं बनाया गया है। आलम यह है कि मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां बरसात होने पर चलना भी दुश्वार हो जाता है। क्योंकि मार्ग पर नाली नहीं बनने से सारा पानी मार्ग पर एकत्रित हो जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही ठप हो जाती है।
विज्ञापन

-----
उक्त मार्ग को चुनाव के दौरान प्रशासन ने मात्र चलने लायक बनाया था। उसके बाद किसी ने सुध नहीं ली। हालांकि कई बार इस संबंध में नुमाइंदों को बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भुई लाल, स्थानीय निवासी
-------
उक्त मार्ग पर नाग मंदिर देव स्थान, प्राइमरी स्कूल व एक पोलिंग बूथ भी पड़ता है। मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल है।
-साहिल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed