{"_id":"69af352fefedd3f778007c55","slug":"road-problem-samba-news-c-398-1-pmd1001-553-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क से वंचित डिगेड, ग्रामीण 12 \nकिमी पैदल चलने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क से वंचित डिगेड, ग्रामीण 12 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निर्माण कार्य अधूरा, घटिया सामग्री लगाने का आरोप, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। जिले के अंतिम छोर पर स्थित डिगेड गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। गांव तक सड़क न होने से ग्रामीणों को 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उम्मीद जगी थी कि वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा लेकिन सड़क का कुछ हिस्सा वन विभाग की जमीन में आने से काम बीच में ही रुक गया।
लोगों का आरोप है कि जिस हिस्से में निर्माण कार्य हुआ है वहां घटिया गुणवत्ता की सामग्री लगाई गई है। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। ग्रामीणों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीसी सांबा से मांग की कि सड़क का काम जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -
विभाग निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। यदि ग्रामीणों को किसी भी काम में खराबी दिखाई देती है तो उसे दोबारा ठीक करवाया जाएगा। पहले ही जेई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सड़क मजबूत और टिकाऊ बन सके।
- सतपाल, एईई, लोक निर्माण विभाग, बाड़ी ब्राह्मणा