{"_id":"5d4dceab8ebc3e6cb025d19b","slug":"road-problem-jammu-news-jmu191071244","type":"story","status":"publish","title_hn":"दल्लियां-कडेतर सड़क नाले में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दल्लियां-कडेतर सड़क नाले में तब्दील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिला की दल्लियां-कडेतर सड़क इन दिनों नाले में तब्दील हो गई है। लाहड़ी के सरपंच राजेंद्र वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 2006 में इस सड़क का निर्माण किया था। कोहग गांव से दस किलोमीटर लंबी इस दल्लियां-कड़ेतर सड़क पर इन दिनों वाहन चलाना बहुत मुश्किल हो गया है।
सड़क की देखरेख के अभाव के चलते क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हादसों का अंदेशा भी बढ़ गया है। सरपंच ने बताया कि चार माह पहले सड़क की हालत बिगड़ने के कारण एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत और करीब 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक किसी ने सुध नहीं ली है। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।