{"_id":"64a728230802172a950f71e8","slug":"road-problem-jammu-news-c-10-jam1005-155308-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बरनाई सड़क में गड्ढों की भरमार, विभाग की व्यवस्था लचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बरनाई सड़क में गड्ढों की भरमार, विभाग की व्यवस्था लचर
विज्ञापन
- वार्ड-65 और 67 के साथ जम्मू-अखनूर नेशनल हाईवे को भी जोड़ती है ढाई किमी रोड
- तीन हजार आबादी का आवागमन मुश्किल
दोमाना। जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-65, 67 और जम्मू-अखनूर नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली ढाई किलोमीटर तक लोअर बरनाई सड़क में गड्ढों की भरमार है। बरसात में इनका आकार और बढ़ता जा रहा है, जिनमें लोक निर्माण विभाग की व्यवस्था लाचार दिख रही है। आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार है। बावजूद इसके जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच साल पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाई थी। इसके बाद इसकी सुध नहीं ली गई। जगह-जगह गड्ढे होने से तीन हजार की स्थानीय आबादी के साथ अन्य राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। करीब 20 बार अधिकारियों को समस्या बता चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने विभाग से जल्द सड़क पक्की करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या हल नहीं हुई तो सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
लोग बोले-अधिकारी नहीं सुनते बात
जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं दिया ध्यान
बरनाई निवासी रंजीत सिंह, यशपाल सिंह मन्हास, मदन लाल ने कहा कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश होने पर इनमें पानी जमा हो रहा है। पानी के बीच गड्ढों का पता नहीं चलने से दोपहिया वाहन सवार इनमें फंसकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए कीचड़ भरे गड्ढे मुसीबत बन गए हैं। वाहन पास से गुजरने पर उनकी वर्दी खराब हो जाती है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। अफसर बात सुनने को तैयार नहीं। सड़क निर्माण के बाद संबंधित ठेकेदार ने इस मार्ग का रुख नहीं किया। जबकि सड़क का एक साल की गारंटी अवधि में निर्माण कराया जाता है। इस अवधि में सड़क खराब होने पर मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। स्थानीय निवासी जोगिंद्र लाल, सुखदेव सिंह ने कहा कि सड़क जम्मू-अखनूर हाईवे से भी जुड़ती है। दो वार्डों को जोड़ने वाली यह सड़क नगर निगम के अधीन आने के बावजूद खस्ताहाल है।
विज्ञापन
-- -
सिटी टाउन प्लानिंग में छह करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक का आकलन बनाकर भेजा था। इसमें से 3 करोड़ 14 लाख रुपये ही मिले हैं। इतने पैसे में सभी सड़कों को बनाना मुश्किल है। अगर किसी और योजना में पैसा आता है, तो सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
- साजिद खान, एईई, लोक निर्माण विभाग, मढ़